{"_id":"9bbd2674ea08ee5fea8b7198ff49b514","slug":"dipped-in-the-ganges-child-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबा बालक,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबा बालक,मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर थाना क्षेत्र के सोनहुली गंगा घाट पर स्नान करते समय गुरुवार की सुबह तीन किशोर गंगा में डूबने लगे। मल्लाहों की मदद से दो किशोरों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन अहिकौरा गांव निवासी राजेश (13) पुत्र नन्हकू की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
अहकौरा गांव निवासी नन्हकू का पुत्र राजेश अपने दो साथियों के साथ गुरुवार की सुबह नहाने के लिए सोनहुली गंगा घाट गया था। नहाते वक्त पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और तीनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखकर शोर मचाया।
राहगीरों ने दो किशोरों को बचा लिया। राजेश काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला। सूचना पर पूरे गांव वालों की भीड़ जुट गई। राजेश के परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद मल्लाहों की मदद से शव को छानकर पानी से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे किसी भी मामले से संबंधित से कोई सूचना नहीं मिली है।