फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dimolish th cooperative bulding

कोआपरेटिव भवन को गिराया

Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
dimolish th cooperative bulding
पीडीडीयू नगर। रेलवे प्रशासन ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के ठीक सामने 70 वर्षों से संचालित दी रेलवे मेंस कोआपरेटिव की दुकानों पर बुल्डोजर चलवा दिया। कोआपरेटिव की दुकानें देखते ही देखते जमींदोज हो गई। इस दौरान दुकान में रखी वस्तुएं भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

रेलवे ने तीन मार्च 1950 को रेलवे स्टेशन के समीप अपनी भूमि को लीज पर दी मेंस रेलवे कोआपरेटिव को दुकानें दी थी। इसी से सटे गैस एजेंसी भी संचालित है। पिछले दिनों रेलवे ने कोआपरेटिव को नोटिस देकर भवन खाली करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके दुकानों को खाली नहीं किया गया। इस बीच बुधवार को दोपहर में 12 बजे इंजीनियरिंग विभाग की टीम रेलवे सुरक्षा बल की टीम के साथ मौके पर बुल्डोजर लेकर पहुंची और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। दो घंटे में दो बुल्डोजर से दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ रही। वहीं मेंस कोआपरेटिव के संजय राय ने बताया कि भवन को 99 वर्ष के लिए लीज पर दिया गया था। भवन तोड़ने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में रिट भी दाखिल की गई लेकिन रेलवे ने दुकानों पर बुल्डोजर चला दिया। इससे दुकानों में रखे फर्नीचर, फ्रीज, कूलर, पंखा सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान भी नष्ट हुआ है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में ही नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed