फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diesel loaded goods train saved from becoming a burning train in PDDU Nagar one wagon catches fire

पीडीडीयू नगर में बर्निंग ट्रेन बनने से बची डीजल लोड मालगाड़ी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Wed, 02 Jun 2021 04:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के आगे डीजल शेड के समीप बुधवार को डीजल लोड मालगाड़ी के एक वैगन में  आग लग गई। आग की सूचना से रेलवे यार्ड से लेकर अधिकारियों तक में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Diesel loaded goods train saved from becoming a burning train in PDDU Nagar one wagon catches fire
डीजल लोड मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन  (पीडीडीयू नगर) के आगे डीजल शेड के समीप बुधवार को डीजल लदे वैगन में आग लग गई। इससे रेलवे यार्ड में खलबली मच गई। रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


डीजल शेड में रखे फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से रेलकर्मियों ने आग बुझाई। फिर बोगी को काट कर अलग किया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आग बुझ गई थी। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। संयोग से इस पर समय रहते कर्मचारियों की नजर पड़ गई और आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा विलंब की स्थिति में अगर दौड़ती ट्रेन में आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed