{"_id":"6526ed96a2eb1812cd0d0834","slug":"did-not-like-the-post-of-assistant-35-resigned-chandauli-news-c-191-1-gyn1003-4296-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रास नहीं आया सहायक का पद, 35 ने दिया त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रास नहीं आया सहायक का पद, 35 ने दिया त्यागपत्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवकों को ग्राम पंचायत सहायक की नौकरी रास नहीं आ रही है। जिले में 35 पंचायत सहायकों ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया जबकि जनवरी 2023 में 47 ने इस्तीफा दिया था। इतने सहायकों के त्यागपत्र देने पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनके पद को भरने के लिए की योजना पर काम चल रहा है। पंचायत भवन को मिनी सचिवालय को रूप में विकसित करने की योजना के तहत काम चल रहा है। इसके लिए शासन ने एक साल पहले ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्ति की। कंप्यूटर आदि लगवाए। पंचायत सहायकों को गांव के कार्यों की ऑनलाइन फीडिंग, भुगतान, पेंशन फार्म भेजने की जिम्मेदारी दी गई। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 540 में सहायक की नियुक्ति हो गई थी लेकिन अब पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र देने शुरू कर दिए हैं। जनवरी 2023 में 47 पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी। उनके पद को विभाग ने किसी तरह भरा लेकिन अब और 35 ने नौकरी छोड़ दी। परास्नातक या उच्च डिग्रीधारी युवाओं का मन सहायक की नौकरी में नहीं लग रहा है। लिहाजा कुछ दिल्ली की किसी कंपनी में नौकरी करे चले गए तो कुछ देहरादून।
पंचायत सहायकों का मानदेय बहुत कम है। पांच से छह हजार रुपये ही मानदेय के रूप में दिए जाते हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय में रहना पड़ता है। युवाओं ने मानदेय कम होने के कारण नौकरी से त्यागपत्र दिया। कभी सचिव, कभी ग्राम प्रधान तो कभी ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी फोन करते रहते हैं।
इनसेट
15 पंचायत सहायक होंगे बर्खास्त
ज्ञानपुर। जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि अभोली के चार, औराई के तीन, भदोही के तीन सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों में सहायक कई महीने से नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची मांगी गई है। काम न करने के कारण उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
वर्जन
पंचायत भवन में ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पंचायत सहायक की भर्ती निकाली गई थी, लेकिन 35 युवाओं ने त्यागपत्र दे दिया । त्याग पत्र देने वालों में अधिकतर पोस्ट ग्रेजुएट थे और वह कंपनी में कार्य कर रहे हैं। अब नए सिरे से रिक्त गांव में आवेदन मांगा जा रहा है। - राकेश कुमार यादव, डीपीआरओ