फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dibrugarh Rajdhani left one hour late

एक घंटे की देरी से रवाना हुई डिब्रूगढ़ राजधानी

Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh Rajdhani left one hour late
पीडीडीयू नगर। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को अप डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं अप और डाउन की ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों की चाल पर पड़ा है। तेज रफ्तार ट्रेनें भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। ट्रेनें रेंग कर चल रही है। ट्रेन पकड़ने के लिए नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से यात्री पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते हैं। वहीं वाराणसी से भी बड़े पैमाने पर यात्री पहुंचते हैं। वे ट्रेनों के समय पर स्टेशन पर पहुंच जाते हैं लेकिन यहां आकर पता चल रहा है कि ट्रेन डेढ़ से चार घंटे की देेरी से आएगी। ऐसे में यात्रियों को भीषण ठंड के बीच रहना पडता है। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली नार्थईस्ट, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, महानंदा एकसप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, नंदन कानन तीन घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस ढाई घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम देवगढ़ एकसप्रेस 45 मिनट, महाबोधि आधा घंटे, मुंबई मेल और जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन से रवाना हुई। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पुने दानापुर एक घंटे, गुवाहाटी बिकानेर आधा घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस चालीस मिनट, डिब्रूगढ़ राजधानी एक घंटे, पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एकसप्रेस पौने दो घंटे, पारसनाथ पौन घंटे, संघमित्र एक्सप्रेस डेढ घंटे की देेरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed