फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dibrugarh-New Delhi Rajdhani Express delayed by 8 and a half hours

Chandauli News: साढ़े 8 घंटे लेट रही डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Sun, 21 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh-New Delhi Rajdhani Express delayed by 8 and a half hours
पीडीडीयू रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पीडीडीयू नगर। कोहरे ने ट्रेनों की चाल रोक दी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को राजधानी, अमृत भारत सहित अन्य ट्रेनें घंटों देरी से आईं। ऐसे में भीषण ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बैठ कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पौने 9 घंटे लेट रही। शाम 5 बजे तक इसका लोकेशन रंगिया दिखा रहा था। इसे रात 12:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था, लेकिन इसके आने का समय सूचना बोर्ड पर रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे दिखा रही है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक डाउन की ओर जाने वाली दरभंगा -मैसूर स्पेशल फेयर एक्सप्रेस 12:44 घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 8 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे विलंब रही। वहीं आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे, भटिंडा- बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता विकली एक्सप्रेस ढाई घंटे, मुंबई-रांची विकली एक्सप्रेस दो घंटे, पटना-उधना स्पेशल साढे 5 घंटे लेट रही। वहीं नई दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस पौने 2 घंटे, ग्वालियर -हावड़ा चंबल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस 3 घंटे, सीमांचल डेढ़ घंटे, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। वहीं पंजाब मेल 3 तो, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे और देहरादून- हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से आई। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली उधना-धनबाद स्पेशल सवा 4 घंटे, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 3 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे, धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल फेयर पौने 2 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed