फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhruva did penance at a young age and attained the grace of God

Chandauli News: ध्रुव ने कम उम्र में तपस्या कर भगवान की कृपा पाई

Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dhruva did penance at a young age and attained the grace of God
पीडीडीयू नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पं. श्याम मिलन शास्त्री। संवाद - फोटो : mathura
पीडीडीयू नगर। नगर के रस्तोगी गली स्थित एसएम कॉम्प्लेक्स में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तृतीय दिवस की कथा में वृंदावन से पधारे पंडित श्याम मिलन शास्त्री ने भक्तों को ध्रुव कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ध्रुव ने कम उम्र में तपस्या कर भगवान की कृपा पाई।
विज्ञापन

पंडित शास्त्री ने राजा परीक्षित और शुकदेव संवाद का उल्लेख किया। बताया कि किस प्रकार कम उम्र में ध्रुव ने तपस्या करके भगवान की कृपा प्राप्त की। माता सुनिति के कहने पर ध्रुव जी ने गहन तपस्या की और भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन पाकर 36 हजार वर्षों तक राज्य किया। उनका विवाह सिसुमार की पुत्री भ्रभी से हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं। घर में शांति और आरोग्यता प्राप्त होती है तथा पूर्वजों को सद्गति मिलती है। इस अवसर पर पंडित सुरेंद्रनाथ तिवारी, मुरली सेठ, मालती गुप्ता, विक्की सेठ, मुशाफिर मिश्रा, लल्लन सिंह और संतोष कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed