फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees take a dip of faith in the Ganges on Makar Sankranti

Chandauli News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 14 Jan 2023 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in the Ganges on Makar Sankranti
तिथियों के हेर फेर के कारण शनिवार को लोगों ने मकर संक्रांति मान कर स्नान ध्यान किया। शनिवार को पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा। हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयघोष के बीच लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद अन्न, वस्त्र आदि का दान किया। इस दौरान गंगा तट पर सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन

इस वर्ष सूर्य रात आठ बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार केे मकर संक्रांति मान कर स्नान दान किया। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर लोगों का हुजूम पहुंचने लगा। भोर से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक सिलसिला जारी रहा। लोगों ने हर हर गंगे और हर हर महादेव के उद्घोष के बीच गंगा में डुबकी लगाई। बाद में देवी देवताओं के दर्शन पूजन किया और दान पुण्य किया। अत्यधिक भीड़ के कारण घाट पर तमाम अव्यवस्थाएं रहीं। इसी तरह क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर, विशुपुर, सराय, महुअर, सोनबरसा, टांडाकला, तिरगावां हसनपुर, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गंगा तट पर आस्थावानो नें डुबकी लगाई।
विज्ञापन

गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी
टांडाकला। स्थानीय बाजार से होकर गंगा घाट पर जाने वाले रास्ते की हालत खराब है। इस मार्ग पर नाबदान का पानी बह रहा है। इससे कीचड़ हो गया है और स्नान करने जाने वाले लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर नगर में गुंजता रहा भक्काटे का शोर
पीडीडीयू नगर। बाजार में शनिवार को खरीदारों की भीड़ जुटी। चुरा, लाई, तिलकूट की दुकानों पर खरीदारी की होड़ रही। वहीं पतंग की दुकानों पर भी युवकों की भीड़ रही। आसमान में दिन भर भक्काटे का शोर गुंजता रहा।

वैसे तो मकर संक्रांति को लेकर बाजार में एक पखवाड़े पहले से ही जगह-जगह चूरा लाई की दुकानें सज गई थीं। वहीं आसमान में भी रंग बिरंगे पतंगे दिखने लगी थी। नगर के जीटी रोड के किनारे स्थित दुकानों पर चूरा, गुड़, तिलवा, ढूंढा, लाई, पट्टी की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। नगर के परमार कटरा, एलबीएस कटरा, आर्य समाज मंदिर, गल्ला मंडी और सुभाष पार्क के समीप एक दर्जन से अधिक अस्थायी सजी दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ रही। इसी तरह धर्मशाला रोड, जीटी रोड पर जगह जगह सजी पतंग की दुकानों पर रंग बिरंगे पतंग, रेशम, मांझा, परेता आदि की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। चहनियां संवाददाता के अनुसार चहनिया, बलुआ, रामगढ़, मोहरगंज, पपौरा, मारूफपुर, टांडाकला, रमौली, मजिदहां आदि बाजारों के साथ चट्टी चौराहों पर तिलकुट, लाई, गुड़, मटर आदि की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed