{"_id":"6491f6823faffbcc4d0f9d04","slug":"devotees-pull-the-chariot-to-visit-jagannath-fort-chandauli-news-c-20-1-260381-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सैर करने किले जगन्नाथ, भक्तों ने खींचा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सैर करने किले जगन्नाथ, भक्तों ने खींचा रथ
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भक्तों के स्नेह भरे जलाभिषेक के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा को अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ स्वास्थ्य लाभ के बाद भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सैर पर निकले। मंगलवार को रथ पर सवार भगवान का पूजन करने और उनके रथ को खींचने की होड़ भक्तों में लगी रही।
रथयात्रा मेले की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के राम मंदिर पर मंगलवार की शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया। यहां पूजा अर्चना के साथ रथयात्रा की शुरूआत हुई। राम मंदिर में रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लग गई। गाजेबाजे के साथ जयकारे लगाते हुए भक्त रथ को खींचकर जीटी रोड पर नया रेलवे स्टेशन गेट के पास ले आए। यहां भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ।
भक्तों की भीड़ उमड़ी तो मेला लग गया। भगवान के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। दर्शन के बाद मेले का आनंद उठाया। यहां लगे मेले में चाट, पक़ौड़ा, मोमोज, गोलगप्पा, गुब्बारे खिलौने की खरीदारी हुई। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक यहां पूजा रानी (बंगाल) और जसवंत यादव (चंदौली) के बीच बिरहा मुकाबला को सुनने को लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
इनसेट-
आज दामोदरदास पोखरा पर लगेगा मेला
पीडीडीयू नगर। तीन दिवसीय रथयात्रा के दूसरे दिन बुधवार को नगर के दामोदरदास पोखरा पर मेला लगेगा। रथयात्रा मेला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को न्यू रेलवे गेट से खींच कर जीटी रोड स्थित दामोदरदास पोखरा पर पहुंचाया जाएगा। वहां मेला लगेगा। शाम पांच बजे यहां कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर भक्त जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंचाएंगे। 22 जून की सुबह भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर भक्त राम मंदिर पहुंचाएंगे।