फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees immerse the idol of Maa Saraswati

नाचते गाते भक्तों ने मां सरस्वती की प्रतिमा को किया विसर्जित

Mon, 07 Feb 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees immerse the idol of Maa Saraswati
पीडीडीयू नगर। ज्ञानदायिनी माता सरस्वती की पूजा के बाद दूसरे दिन रविवार को भक्तों ने नाचते गाते जयकारे के साथ माता की प्रतिमा को जलाशयों में विसर्जित किया। इसके पूर्व माता की झांकी यात्रा निकाली गई और भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जलाशयों तक पहुंचे। वहीं रविवार होने की वजह से अधिकतर कमेटियों ने मूर्ति विसर्जन नहीं किया और दूसरे दिन भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मां वीणा वादिनी की शनिवार को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई थी। नगर सहित पूरे जिले में पांच सौ से अधिक स्थानों पर पंडाल निर्माण कर मूर्ति स्थापित की गई। पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की गई। दूसरे दिन रविवार को युवाओं ने माता की आरती उतारी और विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी। दोपहर बाद विभिन्न वाहनों से माता की झांकी निकाली। ट्रैक्टर ट्राली, रिक्शा ट्राली, पिकअप आदि को सजाया। इस पर माता की मूर्ति रखी और जयकारा लगाते हुए झांकी यात्रा निकाली। ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन पर नचते गाते युवा पुरे इलाके का भ्रमण किया। इसके बाद समीपवर्ती जलाशयों में पहुंच कर माता के प्रतिमा को जल में समर्पित कर दिया। नगर के दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब, मालगोदाम पोखरा, तिनकोनिया पोखरा, गंगा नहर सहित अन्य स्थानों पर दोपहर बाद से देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।इस दौरान जलाशयों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। वहीं कई पूजा कमेटियों ने रविवार होने की वजह से मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को टाल दिया। सोमवार को यहां की मूर्तियां विसर्जित की जाएगी। यहां दूसरे दिन भी माता की पूजा कर भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के गुरुद्वारा के समीप भंडारा में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed