फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotees attended pagoda, worshiped from far away

सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने लगाई शिवालयों में हाजिरी

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees attended pagoda, worshiped from far away
पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित शिवमंदिर में दर्शन पूजन करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को भी भक्तों ने शिवालयों में हाजिरी लगाई। भक्तों ने दर्शन पूजन के बाद खूब जयकारे लगाए। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। भक्तों ने तो मूर्ति, शिवलिंग को स्पर्श किया और न ही घंट घड़ियाल को हाथ लगाया। दूर से ही पूजन अर्चन किया और इस मुश्किल घड़ी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। जिले के प्रसिद्ध मंदिरों को बंद रखा गया और दर्शन पूजन की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन

भगवान शिव का अत्यंत प्रिय सावन माह के दूसरे सोमवार को भी भक्तों ने भगवान भोले की पूजा अर्चना कर अभिष्ट की कामना की। शिव मंदिरों पर भीड़ न जुटे और कांवड़ियों की सड़क पर रेला न उमड़े इसके लिए प्रसिद्ध शिवालयों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं कांवड़ यात्रा पर रोक रही। बावजूद इसके भक्तों की भक्ति पर इसका असर नहीं पड़ा। शिवालयों पर भक्त मास्क लगाकर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित किया और अभिष्ट की कामना की। नगर के नई बस्ती शिव मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, सुभाष पार्क के समीप, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, मैनाताली, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी के शिव मंदिरों पर भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन अर्चना किया। जहां मंदिर बंद मिला, वहां भक्तों ने दरवाजे पर ही भगवान शिव के नाम पर जलाभिषेक किया। वहीं सोमवार को घरों में भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक कराया गया। इससे माहौल पूरी तरह भक्ति मय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed