{"_id":"9ff7930af345b240f04e52536739f294","slug":"development-of-the-country-from-purvanchal-kalraj-mishra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल से ही देश का विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल से ही देश का विकास
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक इन इंडिया से भारत विश्व में आर्थिक रूप से अव्वल राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल से ही देश का विकास संभव है। इसलिए यहां के उद्यमियों के लिए मेक
इन इंडिया के तहत प्रयास होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने 13 माह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का पूरी दुनिया लोहा मान रही है। यह विचार सूक्ष्म लघु उद्योग व मध्यम राज्यमंत्री कलराज मिश्र ने गुरुवार की शाम रामनगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के गवर्नमेंट फेज के सभागार में रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित मेक इन इंडिया की गोष्ठी में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में उद्योगों के विकास के लिए कार्य करने की हमारी शुरू से ही मंशा थी। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए मेक इन इंडिया के तहत जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।
कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया है। जब तक राज्यों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत देश में बने उत्पादों को विश्व के बाजारों में उतारने की योजना है।
कहा कि देश में उद्योगों का विकास होगा, तभी रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे और हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कहा कि अमेरिका, जापान, जर्मनी व चीन सहित तमाम देश भारत में पूंजी निवेश के लिए तैयार हैं।
छोटे उद्योगों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 952 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। लघु व कुटीर उद्योगों के विकास से देश के छोटे उद्यमी रोजगार सृजन करने के साथ ही देश के विकास में सहभागी बनेंगे। कहा कि पूर्वांचल से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री जुड़े हैं। ऐसे में यदि पूर्वांचल का विकास नहीं होगा, तो देश का विकास संभव नहीं है।
कलराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जब योग के महत्व से विश्व के सभी देशों को परिचित कराया, तो सभी देशों ने योग को मान्यता दे दी।
कहा कि अब विश्व के लोग भारत की तरफ आशा की निगाह से देख रहे हैं। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाएं भी देने की बात की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए अपनी निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की और जनपद में लघु उद्योग कौशल विकास केंद्र खोलने की सूक्ष्म व लघु उद्योग राज्यमंत्री से मांग की जिस पर मंत्री महोदय ने सहमति दे दी। इस अवसर पर रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, रवि पुरी, वाईपी सिंह, असलम परवेज, सर्वेश कुशवाहा, राणाप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, साधना सिंह, प्रमोद तिवारी सहित काफी उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।