फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Details of expenses from breakfast to vehicle will have to be given

विधानसभा चुनाव: निर्धारित दर पर खर्च करेंगे उम्मीदवार

Sun, 06 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Details of expenses from breakfast to vehicle will have to be given
चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 में प्रत्याशियों को 40 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति है। इसके साथ ही आयोग ने यह भी निर्धारित किया है कि प्रत्याशी के चुनाव प्रचार, नामांकन व अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली मोटरगाड़ी से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के नाश्ते की प्लेट पर होने वाले खर्च की दर भी निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की है। प्रत्याशियों को चाय समोसे से लेकर वाहनों के खर्च का हिसाब आयोग को देना होगा।
विज्ञापन

आयोग वस्तुओं के प्रकार व उनकी संख्या की रिकार्ड रखेगा और उसके मुताबिक ही उक्त प्रत्याशी के चुनाव खर्च का ब्यौरा तैयार किया जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित दर पर मुहर लगा दी है। इसके तहत भोजन की थाली के साथ लंच पैकेट व चाय, पानी, दूध का रेट तय किया गया है। इसके अलावा वाहनों का किराया, गेस्ट हाउस व होटल का किराया, माला-फूल, टेंट, फर्नीचर, कुर्सी आदि का भी दर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च आदि पर नजर रखने को पूरी रूपरेखा बनायी गई है। इसके लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से व्यय किए जाने वाले विभिन्न मदों व सामग्रियों की दर भी निर्धारित की गई है। इसमें वाहनों का किराया, गेस्ट हाउस व होटल का किराया, माला-फूल, टेंट, फर्नीचर, कुर्सी आदि का भी दर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चाय, समोसा, पकौड़ी, जेलेबी, रसगुल्ला, गुलाबजामुन, जनरेटर, माइक, एलईडी टीवी के साथ ही कोविड प्रोटोकाल के सामग्री में फेस माक्स, सेनेटाइजर, दस्ताना, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट आदि का दर तय किया गया है। इसके अनुसार प्रत्याशी व्यय कर सकते हैं। निर्धारित रेट से कम व्यय प्रत्याशी नहीं दिखा सकते हैं। यदि ऐसा किया गया तो दिए गए व्यय रजिस्टर में दिये गए लेखा जोखा की जांच पर्यवेक्षक की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed