फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Desperate youths beat them up for refusing to donate

चंदा देने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने पीटा

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Desperate youths beat them up for refusing to donate
सदर कोतवाली क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के पास चंदौली-चहनियां मार्ग पर जबरन चंदा वसूलने का मामला प्रकाश में आया। मनबढ़ युवकों ने मरीज को दवा दिलाकर नई बाजार से पचोखर लौट रहे एक व्यक्ति को जबरन चंदा की रसीद काटकर थमा दिया और उन्होंने जब चंदा देने से इन्कार किया तो उनसे मारपीट करने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चंदा वसूल रहे युवक भाग निकले। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। बताते हैं कि पचोखर निवासी बड़े लाल अपने परिवार के सदस्य को दवा दिलाने के लिए नई बाजार गए हुए थे। दवा दिलाने के बाद वह मरीज को सवारी टैम्पो से लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी बसारिकपुर गांव के पास कुछ युवकों ने टेम्पो को रोक दिया और बिना किसी बातचीत के चंदा की रसीद काटकर बड़ेलाल को थमा दी। इस पर उन्होंने चंदा देने से इन्कार कर दिया। बड़ेलाल का आरोप है कि इसी बात से खफा होकर युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग चुके थे। इसके बाद पीड़ित बड़ेलाल सदर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ चंदे के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस संबंध में हल्का इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस मारपीट करने वाले अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed