{"_id":"57114c824f1c1bd9164a6e66","slug":"deputy-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष का स्वागत
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सदर ब्लाॅक कार्यालय पर स्वागत किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की बैठक गुरुवार की शाम सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एम. लाल गौतम को संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एम लाल गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के सम्बन्ध में तमाम विसंगतियां शासन की ओर से आज भी लंबित पड़ी है, जिन्हें दूर करना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए हम सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा। आह्वान किया कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एकजुट होकर संघर्ष करें।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का पद राजपत्रित होता है। शासन के उदासीन रवैये के कारण हम सभी की सेवा नियमावली निर्धारित नहीं हो सकी है। कहा कि महानिदेशक परिवार कल्याण ने शासनादेश जारी कर हम सभी को राहत देने का काम किया है, लेकिन उक्त आदेश का अनुपालन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर अमर सिंह, रजनीकांत राय, सूर्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश प्रताप सिंह ने किया।