फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deputy Inspector General of Police reviews the security arrangements of the district

Chandauli News: पुलिस उप महानिरीक्षक जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deputy Inspector General of Police reviews the security arrangements of the district
चंदौली। आगामी त्योहारों को देखते हुए शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल जिले के सभी 16 थानों के प्रभारियों को अराजक तत्व और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। इनामी अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ ही गैंगस्टर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर संपति भी जब्त करने की बात कही। भूमि विवाद की शिकायतों के निस्तारण के संयुक्त टीम बना तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। चोर, लुटेरे व गंभीर अपराध के पेशेवर दुर्दांत अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी, जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए कहा। जिले में बेहतर सुरक्षा के लिए आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed