फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   deputi cm

खुरुहुजा में बनेगा ठाकुर गुरुजन सिंह का भव्य स्मारक

Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
deputi cm
बबुरी। उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुरुहुंजा गांव पहुंच कर संघ और विश्वहिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य गुरुजन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने खुरुहुजा में स्मारक बनाने, चंदौली से बबुरी जाने वाली सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण कराने के बाद सड़क नामकरण भी ठाकुर गुरुजन सिंह के नाम पर कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरुजन सिंह हमेशा समाज सेवा, लोभ लालच से दूर रहने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। कहा कि विश्व हिंदु परिषद के अशोक सिंहल और ठाकुर गुरुजन सिंह के आशीर्वाद से अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके पूर्व उन्होंने ठाकुर गुरुजन सिंह के परिवार के सदस्य नरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों से मुलाकात करके उनका कुशल क्षेम पूछा तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल अवगत कराने को कहा। इस दौरान विधायक साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, संघ के अंबरीश जी, शशिशंकर सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चेयरमैन रविंद्रनाथ गोंड, डा. शंभूनाथ, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र, अजय सिंह, शिवराज सिंह रहे।
विज्ञापन

चंदौली। किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को खुरुहुजा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। लोगों ने अचानक बारिश के चलते किसानों की बर्बाद हुई धान की फसल के मामले को केशव प्रसाद के सामने रखा। साथ ही जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की और ज्ञापन देकर हजारों किसानों को मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई। डिप्टी सीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करके ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बताया कि दिसंबर माह के शुरुआती महिने में अचानक हुई बारिश से लगभग 70 फीसदी धान की फसल बर्बाद हो गई। ऐसे में धान के कटोरे में किसानों के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट हो गया है। वहीं बैंकों से ऋण लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। बताया कि जिले के अधिकारियों की ओर से भी शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है। ऐसे में अगर जिले को आपदा ग्रस्त घोषित कर दिया तो किसान मुआवजे से अपनी क्षति की पूर्ति कर सकता है। इस दौरान राम अवध सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, संत विलास सिंह, जैराम सिंह, अरुण सिंह, रतन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed