फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dependents of those who lost their lives from Corona will get 50 thousand rupees

कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिलेंगे 50 हजार रुपये

Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dependents of those who lost their lives from Corona will get 50 thousand rupees
पीडीडीयू नगर। जिले में जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजनों को शासन के आदेशानुसार 50 हजार रुपये मिलेंगे। पर इसके लिए प्रशासन की ओर से कई स्तर की जांच की जाएगी। सीएमओ के नेतृत्व में गठित विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति कोरोना से मौत की पुष्टि करेगी, तभी लाभार्थियों की सूची में आश्रितों का नाम शामिल किया जाएगा। इसके लिए आश्रितों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। इसमें अपने और मृतक के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। शासन ने आश्रितों को आर्थिक मदद देने के लिए बजट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को सरकार ने 30-30 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी थी। अब कोरोना से मरने वाले सामान्य नागरिकों के आश्रितों की मदद की पहल की है। इसके तहत प्रत्येक मृतक आश्रित को सरकार की ओर से 50 हजार रुपये मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में 354 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई थी। संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिला प्रशासन की ओर से कोरोना की नियमित रिपोर्टिंग शासन स्तर पर की गई थी। इसमें नए संक्रमितों और मृतकों की पूरी डिटेल भेजी जाती थी। इसके आधार पर शासन ने भी जिला प्रशासन को मृतकों की सूची भेजी है। इसके सापेक्ष बजट भी आवंटित कर दिया है। धनराशि वितरण से पहले पूरी पड़ताल कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद आश्रित से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्राप्त कर उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले आश्रितों का डाटा शासन की वेबसाइट (राहत डाट यूपी डाट इन) पर अपलोड करनी होगी। जिलाधिकारी स्तर से संबंधित आश्रित को सहायता राशि देने के बाद भी डिटेल अपलोड की जाएगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं कर्मचारी भी आवेदकों की पूरी डिटेल एक रजिस्टर में भी नोट करेंगे। ताकि जरूरत के वक्त आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को सहायता राशि के वितरण के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कराकर आश्रितों में आर्थिक सहायता वितरित की जाएगी।- संजीव सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed