{"_id":"cef2222d2608db1ce4a61bc63a5671c1","slug":"dense-fog-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाया घना कोहरा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाया घना कोहरा, बढ़ी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शुरुआत में मौसम ने अपना मिजाज अचानक बदल लिया। शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो इलाका घरे कोहरे से ढका मिला।
कोहरे की वजह से सबसे अधिक सड़क यातायात प्रभावित रहा। ठंड के चलते लोग दोपहर तक घरों में ही कैद रहे। वहीं ठंड के कारण कई जगह लोग अलावा का सहारा लिए रहे।
बीते दिसंबर माह में मौसम के मिजाज को देख लोगों को यह उम्मीद थी कि अन्य वर्षों की अपेक्षा ठंड कम पड़ेगी। पूरे माह ठंड अन्य वर्षों की अपेक्षा औसतन कम रही,
लेकिन नए वर्ष के आगमन के साथ ही मौसम ने अचानक अपना मूड बदल लिया और ठंड एक बार फिर पूरे शबाब पर दिखी। शनिवार को इसका असर पूरे जनपद में देखने को मिला।
शनिवार की सुबह ही कोहरे ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लिया। आलम रहा कि सुबह घने कोहरे के कारण कुछ फीट की दूरी के आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
कोहरे से अचानक ठंड में इजाफा हुआ और लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हाइवे सहित सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
वाहन चालकों ने हेडलाइट व इंडीकेडर का सहारा लिया। ठंड से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।