{"_id":"654000fa2bab72e452085374","slug":"dengue-ward-is-full-people-are-shifting-or-referred-to-fever-ward-chandauli-news-c-189-1-svns1010-5146-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फुल हुआ डेंगू वार्ड, बुखार वार्ड में कर रहे शिफ्ट या फिर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फुल हुआ डेंगू वार्ड, बुखार वार्ड में कर रहे शिफ्ट या फिर रेफर
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। आलम यह है कि पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बना डेंगू वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। 10 से ज्यादा मरीजों को बुखार वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं रोजाना 4-5 मरीजों को वाराणसी के लिए रेफर किया जा रहा है। जनपद में अभी 147 डेंगू के मरीज मिले हैं।
जिले में अब तक का कुल 25000 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। इसमें 3423 मरीजों की जांच की गई तो कीट के माध्यम से इनमें कुल 329 डेंगू के संदिग्ध मरीज पाए गए। वहीं इसमें 147 मरीजों की जांच की गई तो उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में डेंगू के 10 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है,लेकिन सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों की बात करें तो ज्यादातर मरीज डेंगू के भर्ती हैं। डेंगू वार्ड भरा होने के कारण मरीज को या तो वाराणसी जाना पड़ रहा है या तो उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक और शारीरिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो 4 से 5 मरीजों में प्लेटलेट की कमी भी पाई जा रही है, उन्हें वाराणसी रेफर भी किया गया है।