फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration on non-receipt of insurance claim

बीमा क्लेम न मिलने से नाराज वनवासियों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

Sat, 19 Feb 2022 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on non-receipt of insurance claim
चकिया। निजी बीमा कंपनी की ओर से मौत के बाद क्लेम न मिलने से नाराज होकर रामपुर ग्राम पंचायत के मुंसाहिबपुर बस्ती के वनवासियों ने शनिवार को तेतरी देवी के शव के साथ एसडीएम आवास पर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के एक एजेंट के माध्यम से श्याम नरायन वनवासी का एक लाख रुपये का और उसकी पत्नी तेतरी का 50 हजार रुपये का बीमा कराया गया था। श्याम नारायण की मौत होने के बाद परिजनों ने बीमा के क्लेम के लिए आवेदन किया लेकिन कंपनी ने उन्हें क्लेम नहीं दिया। शनिवार को श्याम नारायण की पत्नी तेतरी (66) का भी निधन हो गया। इससे परेशान श्याम नारायण के पुत्रों चंद्रशेखर, विनोद और छोटू अपनी मां तेतरी का शव लेकर ग्रामीणों के साथ एसडीएम आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने उन्हें बीमा का क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में रामलाल, रामाधार, नंदू, सुरेंद्र कुमार और अमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed