फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration of lawyers angry over the murder of advocate in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित वकीलों का प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers angry over the murder of advocate in Shahjahanpur
चंदौली। शाहजहांपुर स्थित कचहरी में सोमवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने स्थानीय सदर कचहरी में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने के साथ संसद में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लाने की मांग की
विज्ञापन

एड. संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। वह लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है लेकिन अधिवक्ता कचहरी में भी सुरक्षित नहीं है। उसकी सुरक्षा के लिए आज तक कोई कानून नहीं बना है। ऐसे में केंद्र सरकार अतिशीघ्र अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल संसद में लाकर उसे बिना बिलंब किए पास कराए ताकि अधिवक्ताओं और उनके परिवार को धमकी देने वालों को कड़ी सजा व जुर्माने का प्रावधान हो सके। कहा कि शाहजहांपुर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के हत्यारे को तत्काल पकड़कर जेल भेजा जाए। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, मनोज सिंह, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, संतोष गुप्ता, सत्येंद्र बिंद, घनश्याम तिवारी, बच्चा मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed