फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration in Bihar's Barhiya, route changed for three trains

संशोधित ट्रेनों का रुट बदला

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Bihar's Barhiya, route changed for three trains
पीडीडीयू नगर। पटना हावड़ा मेन रेलवे लाइन पर बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग के समर्थन में रेल संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों के धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रेन परिचालन ठप कर दिया। इससे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से पटना होकर जाने वाली तीन ट्रेनों को रूट बदल कर गंतव्य के लिए भेजा गया। अचानक ट्रेनों का रूट बदले जाने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

नई दिल्ली हावड़ा मेन लाइन पर बिहार के लखीसराय जिले में बड़हिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग के समर्थन में लोग आंदोलनरत हैं। रविवार की सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने पैनल को बंद करा दिया। इससे अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद हो गया। लोगों का कहना है कि कोरोना के पहले यहां 22 जोड़ी ट्रेनें रुकती थीं लेकिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो अधिकतर ट्रेनें का ठहराव बंद कर दिया। वर्तमान में यहां नौ जोड़ी ट्रेनें रुक रही हैं। इससे दिक्कत हो रही है। आंदोलन की वजह से पटना से होकर जाने वाली डाउन फरक्का एक्सप्रेस, पंजाब मेल और विभूति एक्सप्रेस को पटना की जगह गया रूट से भेजा गया। इसके पूर्व ट्रेनें बहुत देर तक स्टेशन पर खड़ी रहीं। फरक्का लगभग एक घंटे तक पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे। विशेष कर ऐसे यात्री जिनका रिजर्वेशन बक्सर, आरा, पटना आदि तक का रहा। ट्रेन का रूट बदले जाने से उन्हें दूसरे साधन से गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन

बिहार के बड़हिया में यात्रियों के हंगामा की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया। ऐसे में फिलहाल तीन ट्रेनों को गया रेल रूट से गंतव्य के लिए भेजा गया है। परिचालन बहाल होते ही ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इकबाल,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed