फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration demanding ban on overloaded vehicles

ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

Sat, 12 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding ban on overloaded vehicles
सकलडीहा में ओवरलोड ट्रैक्टरों पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर पुलिस की सख्ती के बावजूद ओवरलोड वाहनों का संचालन जारी है। ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टर मुख्य रोड के बजाय सकलडीहा ब्लॉक रोड से फर्राटा भर रहे है। इससे लिंक रोड के किनारे जल निगम की पाइप जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वही लिंक रोड पर जाम और दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक रोड पर ओवर लोड बालू बोगा ट्रैक्टरों का संचालन बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसके बाद भी ओवर लोड वाहनों पर रोक नही लग पा रहा है। अलीनगर से लेकर सैदपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। इसके कारण ओवर लोड बालू लदी बोगा ट्रैक्टर मुख्य मार्ग के बजाय सकलडीहा ब्लॉक रोड से होकर बेखौफ फर्राटा भर रहे है। इसके कारण आये दिन जाम लग रहा है और जल निगम की पाइप क्षति ग्रस्त हो जा रही है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने व दूषित पानी घरों में जाने से ग्रामीणों ने विरोध जताया। पुलिस अधीक्षक से ओवर लोड बालू लदी वाहनों को मुख्य मार्ग से भेजने की मांग किया है। इस बावत सीओ भवनेश चिकारा ने बताया कि अभियान चलाकर लिंक रोड से भारी वाहनों का संचालन बंद कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आशीष, पंकज, रइस, रामबिहारी रहे।
विज्ञापन

अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन से आक्रोश
पीडीडीयू नगर। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसमें फंस कर आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर काफी प्रयास के बाद भी भारी और ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद नहीं रहा है। इस कारण पूरे दिन अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा रहता है। इसके कारण प्रतिदिन दर्जनों गांव के सैकड़ों राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के अरविंद कुमार चौधरी, विपिन मिश्रा, राजकुमार यादव, यशवंत कुमार, बुद्धम सिंह, सनी यादव ,प्रदीप गोंड आदि ने चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद

अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर लगी ट्रकों की कतार।

अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर लगी ट्रकों की कतार।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed