फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration against rising inflation

बढ़ती महंगाई और तीन कानून के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 02 Mar 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising inflation
चंदौली। बढ़ती महंगाई और तीन कानून के खिलाफ भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर बेरोजगारी बढ़ाना चाह रही है। जबकि देश के युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। लोगों ने प्रशानिक अधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। चेताया कि हालात में सुधार नहीं हुआ तो मोर्चा के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा परित कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इससे देश के कृषि क्षेत्र में काफी नुकसान होगा। बड़े बड़े उद्योगपति किसानों की जमीनों को लीज पर लेकर अपना अधिपत्य जमा लेंगे। किसानों की हालत बंधुआ मजदुर के जैसे हो जाएगी। कहा कि देश में महंगाई का ग्राफ तेजी से उपर जा रहा है। लोगों गृहस्थी चलाना दुभर होता जा रहा है। लेकिन सरकार महंगाई को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे लोगों में भाजपा की सरकारों के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। सुभासपा के बबलू राजभर ने कहा कि भाजपा केवल वोट लेने के लिए पिछड़े और दलितों को लुभाती है। जबकि प्रदेश में आएदिन दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही है। पुलिस भी सरकार के इशारें पर काम करने को मजबूर दिख रही है। कहा कि अगर हालत में सुधार नहीं हुआ तो भागीदारी संकल्प मोर्चा रणनीति तैयार करके आंदोलन करेंगा और गांव-गांव जनसंपर्क करके लोगों को भाजपा की हकीकत से अवगत कराएंगे। इस दौरान डा. सुनील मौर्य, दंगल सिंह यादव, वकील राजभर, रामकृष्ण प्रजापति, गुरुपूरन पटेल, अवधेश मौर्य,दीवान राजभर, छबिले मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed