फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstrated to build the road

सड़क बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated to build the road
ीना बाजार में सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
धीना। बरहनी विकास खंड अंतर्गत पूर्वी एवं उत्तरी नरवन में स्थित धीना बाजार में सड़क की स्थिति दयनीय है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इससे नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि धीना बाजार प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन इसमें फंस कर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में बारिश होते ही पानी भर गया है। इससे वाहन के गुजरते ही पानी के छीटे दुकानों तक पहुंचती है। इससे दुकान में रखा सामान भी खराब हो जाता है। कई बार सड़क मरम्मत की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह बाजार में सड़क पर खडे होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद राय लड्डू, मनोज अग्रहरि ,प्रेम शंकर, लालचंद, बीडीसी सदस्य टुल्लू प्रसाद, चेतू चौरसिया, भरत यादव, छोटे सिंह, बबलू, सोनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed