{"_id":"687aa0113dc78dbd400e0847","slug":"demanded-the-government-to-withdraw-the-decision-to-merge-council-schools-chandauli-news-c-189-1-chl1001-133896-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शासन से परिषदीय विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शासन से परिषदीय विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक उप जिला अधिकारी को सौंपा। सपाजनों ने शासन से परिषदीय विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। कहा कि तत्काल परिषदीय विद्यालयों को विलय करने का निर्णय सरकार वापस लें, नहीं तो समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गांव के गरीब तबके के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। बच्चों को विद्यालय बंद होने के कारण लंबी दूरी तय कर अन्यत्र विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना होगा। इससे अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ेगी। मांग किया कि सरकार इस निर्णय को वापस ले, ताकि बच्चों का भविष्य संवर सके। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार शिक्षा विरोधी है। गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है इसलिए परिषदीय विद्यालयों का विलय कर रही है। इस दौरान प्रेम कुमार, पंकज कन्नौजिया, अंकित शास्त्री, सोनू कन्नौजिया, शैलेश कुमार उपस्थित रहे।