Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to start direct flight from Varanasi to Dubai

Chandauli News: वाराणसी से दुबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग

Sat, 29 Mar 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to start direct flight from Varanasi to Dubai
संसद में उड्डयन विभाग पर प्राइवेट मेंबर बिल के माध्यम से बहस में भाग लेते हुए चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी से दुबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग की। उन्होंने प्राइवेट एयरलाइंस की ओर से मनमाना तरीके से किराया में वृद्धि करने, यात्रियों से ठीक तरीके से व्यवहार न करने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपना दिखाया था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज से यात्रा करेगा। अब तक इंफ्रास्टक्चर तैयार नहीं किया गया। हवाई यात्रियों की संख्या दोगुने से तीनगुना बढी़ है। पहले हवाई यात्रा किराए पर नियंत्रण था और सेवाओं पर नियंत्रण था। अब हवाई यात्रा से जुड़ी कंपनियां यात्रा किराए में बढ़ोत्तरी कर रही है। एआई तकनीकी की सहायता से जरूरत के समय किराया बढ़ा दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान सेवाएं अच्छी नहीं है। हवाई अड्डे पर सामान की कीमत अत्यधिक होती है। वेटिंग के दौरान यात्रियों को पानी तक नहीं पूछा जाता है। सपा सांसद वीरेंद्र सिह ने वाराणसी से हज यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाए। इसी तरह बौद्धिष्ट सर्किट (लुंबिनी, गया और सारनाथ) को जोड़ने के साथ साथ शक्ति नगर, रेणुकूट (मेयोरपुर) के लिए एयरलाइंस सेवा शुरू की जाए। इसके पहले सांसद वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यहां नाश्ता के बाद विभिन्न विषयों पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed