पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी शामिल हो गई है। बुधवार को पीडीडीयू नगर स्थित शास्त्री पार्क में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा व राम नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में समाज व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उपवास कर सत्याग्रह किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर भगवान विश्वकर्मा का अपमान करने का आरोपलगाते हुए कहा कि सर्व धर्म के लोगों द्वारा देशभर में पूजे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को छोटे-छोटे श्रमिकों तथा मजदूरों का देवता एवं महापुरुष कह कर पूजा दिवस पर घोषित अवकाश को रद्द किए जाने से करोड़ों विश्वकर्मा वंशियोकी आस्था पर सरकार ने गहरा चोट किया है। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान श्रीकांत विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा,चंद्रशेखर विश्वकर्मा, भैरव विश्वकर्मा ,हीरालाल विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता,अभिषेक मिश्रा, सतनाम सिंह, बसंत लाल विश्वकर्मा, अजय कुमार विश्वकर्मा,मृत्युंजय विश्वकर्मा, राजेश पासवान, सुरेश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा रहे।