फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for flyover in PDDU city

पीडीडीयू नगर में फ्लाई ओवर बनाने की मांग

Sun, 06 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for flyover in PDDU city
पीडीडीयू नगर। नगर के आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। चंदासी से लेकर अलीनगर तक और आलू मिल तक फ्लाइओवर बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के प्रभारी अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि मुगलसराय एक मात्र नगर है। यहां एशिया का सबसे बड़ा यार्ड है और यह शहर अब दीनदयाल नगर के नाम से जाना जाता है। शहर में आए दिन वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे अधिवक्ताओं को कचहरी पहुंचने में परेशानी होती है। शहर में आए दिन जाम से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। कहा कि यहां के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जो कि विकास पुरुष कहे जाते हैं। यहां चंधासी से लेकर अलीनगर व आलू मिल तक एक फ्लाईओवर बना दिया जाए और शहर के अंदर वाहनों को खड़ा करने के लिए एक या दो स्टैंड बना दिया जाए तो जाम से निजात मिल सकेेगी। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढी ने कहा कि मुगलसराय शहर में फ्लाई ओवर का होना अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, शिवानंद, आलोक त्रिपाठी, संतोष मुन्ना, मनीष तिवारी, कमलेश पांडेय, मंटू उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed