फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for availability of medicines in hospitals arose in the meeting

स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में उठी अस्पतालों में दवा उपलब्धता की मांग

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for availability of medicines in hospitals arose in the meeting
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और जोनल प्रशासन के बीच स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दो दिवसीय बैठक में सेंट्रल हॉस्पिटल और सभी मंडलीय अस्पताल में समस्त दवाओं की आपूर्ति यथाशीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक सभागार हाजीपुर में हुई बैठक में ईसीआरकेयू का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने किया। प्रशासन के तरफ महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, पीसीपीओ जेकेपी सिंह, सीपीओ (आईआर) एससी श्रीवास्तव आदि अधिकारी शामिल रहे। बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि कई निजी हॉस्पिटल से रेलवे अस्पताल के अनुबंध समाप्त हो गए। इसे फिर से शुरू कराया जाए। इस दौरान इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों का स्थापना संबंधी कार्य कार्मिक विभाग को देने पर सहमति बनी। वही रात में कार्य करनेवाले कर्मियों को बैटरी के बदले बैटरी भत्ता देने। ट्रैकमैन के लिए आरपीएफ बैरक के तर्ज पर गैंग बैरक बनाने।जाए। रात्रि पेट्रोल्लिंग की तय दूरी 16 किलोमीटर से घटाकर 12 किलोमीटर करने,ट्रैकमैन को जूता, कोट एवम अन्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराया कराने की मांग की। इसी तरह महिला कर्मियों को अलग टॉयलेट और चेंजिंग रूम बनाने, महिला रनिंग स्टाफ को अलग रंनिंग रूम की व्यवस्था करने, प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के ट्रैक मशीन लाईन में कार्यरत मशीनों के वेस साईडिंग पर सभी बुनयादि सुविधाएं जैसे पानी,बिजली,शौचालय,पाथवे आदि कि व्यवस्था कराने,नगर के मानस नगर एवं न्यू सेन्ट्रल कॉलोनी में डीएफसीसीआईएल की ओर से बनार गए नए आवास मि खामियों को दूर करने की मांग उठाई गई।बैठक में यूनियन की ओर से मिथिलेश कुमार, एसएसडी मिश्रा, मो. जियाउद्दीन, केदार प्रसाद, बीपी यादव, मनीष कुमार, केके मिश्रा, बिंदु कुमार, आरके मंडल, संजय मंडल, पीके मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, बीबी पासवान, मनोज कुमार पाण्डेय, चंद्रशेखर, एसके भारद्वाज, मृदुला कुमारी, माया देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed