फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for arrest of accused by taking out cycle march

सायकिल मार्च निकाल आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की

Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused by taking out cycle march
इलिया। मजदूर एकता मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने घोड़सारी गांव से शनिवार को साइकिल मार्च निकाला। मार्च खिलची, खखड़ा, रोहाखी, बरियारपुर, रामपुर, भुड़कुड़ा, बटौवां, कवलपुरवां, जिगना, बरांव, कलानी गांव होते हुए इलिया कस्बा पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मड़ई जलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिनों खखड़ा गांव में मनबढ़ों ने गरीब किसान पारस यादव की मड़ई जला दी थी। इस घटना में छह गाय व दो बकरियों की मौत हो गई थी। साथ ही खाने-पीने की सामग्री व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद भी आरोपियों को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्थानीय थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार को पत्रक सौंपा। थानाध्यक्ष ने पांच जनवरी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि पुलिस पांच जनवरी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करती तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सायकिल यात्रा व सभा में कन्हैया लाल, सुधीर, मनीष, चंदन कुमार, लखेंदर, आरके, रिया, वसीम अहमद, रामभरोस, पारस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed