फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Delhi Kanpur PDDU route started, delay of trains continues

दिल्ली कानपुर पीडीडीयू मार्ग चालू, ट्रेनों की लेटलतीफी जारी

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi Kanpur PDDU route started, delay of trains continues
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर और रूरा स्टेशन के बीच हुए मालगाड़ी हादसे के बाद मरम्मत कर अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन तो शुरू कर दिया गया। हालांकि कॉसन पर ट्रेनों के चलने से अभी भी ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। रविवार को हावड़ा दिल्ली रूट के साथ अन्य रूट की ट्रेनें भी काफी विलंब से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर और रूरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की भोर पहर करीब चार बजे मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। मालगाड़ी के 24 वैगन पटरी से उतर गए थे। हादसे से सौ मीटर से ज्यादा ट्रैक उखड़ गया था। वैगन की टक्कर से पास से गुजरी डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर रेलवे ट्रैक की ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था। बाद में ट्रैक की मरम्मत कर धीमी गति से ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। इसका असर रविवार को भी ट्रेनों के परिचालन पर दिखा। रविवार को अप इंदौर पटना एक घंटे, डाउन उपासना एक्सप्रेस आधा घंटे, पंजाब मेल बीस मिनट, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आधा घंटे। अप भागलपुर नई दिल्ली गरीब रथ 21 घंटे, अप मालदा टाउन नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह डाउन जोधपुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अप पटना तेजस राजधानी पंद्रह मिनट, डाउन सिक्कीम महानंदा एक घंटे, अप पुने दानापुर स्पेशल आधा घंटे, अप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed