फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Delay in installing lift, action will be taken against contractor

Chandauli News: लिफ्ट लगाने में हो रही देरी ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Sat, 20 Sep 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delay in installing lift, action will be taken against contractor
बलिया। वाराणसी मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर निर्माणाधीन फुटब्रिज, एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए। जल्द ही कार्य को पूरा कराने को अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान परिचालन कक्ष, यात्री विश्रामालय, टिकट बुकिंग व प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण कर सफाई देखी। टिकट बुकिंग पर यात्रियों को आरक्षित टिकट फार्म भरने के लिए लकड़ी का छोटा मेज लगाने को कहा। परिसर में सफाई का सुझाव दिया। प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों को देखा और तेजी लाने के लिए कहा। एडीआरएम ने निर्माण के दौरान यात्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

आगामी 15 अक्तूबर से बलिया से संचालित होने वाली बेगमपुरा ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रनिंग रूम व उसके पास खाली भूमि को देखा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह, परिचालन प्रभारी संजय सिंह, राजू राय, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, जीआरपी प्रभारी विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed