Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deepotsav celebrated alongside the coronation of Shri Ram

Chandauli News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ मनाया दीपोत्सव

Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated alongside the coronation of Shri Ram
चंदौली के श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात आयोजित मानस सम्मेलन एवं श्रीराम कथा का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। बाल कलाकारों ने राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया। वहीं, युवतियों ने दीपोत्सव मनाया। इससे मंदिर परिसर दीपों से जगमग हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मैनपुरी से आए कमलनयन दास जी ने संगीतमय कथा के माध्यम से राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामराज्य न्याय, समानता, प्रेम, सद्भाव और लोक कल्याण की आदर्श व्यवस्था का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, धर्म और मर्यादा का संदेश देता है।
विज्ञापन

इसके बाद बाल कलाकारों ने गुरु वशिष्ठ के सानिध्य में भगवान श्रीराम और माता सीता को राजसिंहासन पर विराजमान कराया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से राज्याभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद तिलक और माल्यार्पण कर आरती की गई। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। दीपों से सजे मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के संस्थापक हरिद्वार सिंह, जयशंकर द्विवेदी, शिवबच्चन सिंह, पंकज तिवारी, राजनारायण विश्वकर्मा, रामनगीना सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed