{"_id":"60f325458ebc3e6907447411","slug":"deducted-salary-of-nine-officers-including-cmo-dpro-dfo-chandauli-news-vns60102831","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ, डीपीआरओ, डीएफओ समेत नौ अधिकारियों का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ, डीपीआरओ, डीएफओ समेत नौ अधिकारियों का काटा वेतन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चार महीने बाद शनिवार को जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अनुपस्थित रहने पर सीएमओ, डीपीआरओ, डीएफओ सहित नौ अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
सकलडीहा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ, डीएफओ सहित नौ अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी, डीएफओ दिनेश सिंह, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, सहायक निबंध सहकारी समिति अधिकारी सोमी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण अधिकारी, एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन सिंचाई एवं चंद्रप्रभा, उपायुक्त उद्योग अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और एक दिन का वेतन रोक दिया। जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम संजीव कुमार एक घंटे और एसपी अमित कुमार दो घंटे की देरी से पहुंचे। पांचों तहसीलों में 183 शिकायतें आईं। इनमें महज 24 शिकायतों का समाधान हुआ। इस मौके पर डीएसओ कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, जिला दिव्यांग अधिकारी राजबहादूर सिंह, एक्सईएन बिजली आशीष सिंह, एसडीएम अजय कुमार मिश्र, तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, सीओ शेषमणी पाठक, बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर रहे।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और आईजी एसके भगत ने समस्याओं को समाधान सुना। कांटा गांव के दौलत और शैलेंद्र ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। इस पर कमिश्नर ने जिलापूर्ति अधिकारी को जांच का निर्देश दिया। इस मौके पर 17 में पांच प्रार्थना पत्रों का समाधान हुआ। आईजी एसके भगत ने एडिशनल एसपी को पुलिस लाइन बनवाने के लिए विभागीय कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नियामताबाद में एसडीएम विजय नरायन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 23 प्रार्थना पत्रों में किसी का समाधान नहीं हुआ। नौगढ़ में एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 20 शिकायतों में से नौ का निस्तारण किया गया। चकिया में एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 में से दो मामलों का समाधान हुआ।