फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Decline in dog bite cases; drop in new patients at hospitals.

Chandauli News: कुत्तों के काटने के मामलों में आई कमी, अस्पताल में घटे नए मरीज

Fri, 26 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Decline in dog bite cases; drop in new patients at hospitals.
पीडीडीयू नगर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में पिछले 15 दिनों के दौरान कमी दर्ज की गई है। इसका असर राजकीय महिला अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पहले रोज 30 से 35 नए मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आते थे। अब यह संख्या घटकर 8 से 10 हो गई है।
नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। मोहल्लों, बाजारों और गलियों में कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार आ रही थीं। रोज 30 से 35 नए मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते थे।
विज्ञापन

इनमें 15 से 20 बच्चे होते थे। नए और पुराने मरीजों को मिलाकर प्रतिदिन 65 से 70 एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। अब पिछले दो हफ्तों से स्थिति में सुधार देखने को मिला है। इस समय रोज 8 से 10 नए मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल पर दबाव भी कम हुआ है।राजकीय महिला अस्पताल पीडीडीयू नगर में नगर क्षेत्र के अलावा नियामताबाद ब्लॉक के कई गांवों से भी मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed