फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of woman and newborn during delivery, uproar

Chandauli News: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, हंगामा

Wed, 10 Apr 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Death of woman and newborn during delivery, uproar
शिकारगंज। मुरारपुर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार की रात प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और चिकित्सक को गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं, घटना के बाद से डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद कर भाग गए। मामले की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव निवासी धर्मदेव राम अपनी पत्नी पूनम देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की रात आशा कार्यकत्री प्रियंका के घर पहुंचे। इस पर प्रियंका ने उनकी पत्नी को सरकारी अस्पताल के बजाय मुरारपुर स्थित निजी अस्पताल पर ले गई। यहां डॉ. देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराने की नसीहत दी। प्रसव के बाद चिकित्सक ने परिजनों को नवजात के मौत की जानकारी दी। साथ ही प्रसूता की हालत खराब बताकर उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी। प्रसूता पूनम के पति धर्मदेव और सास गिरिजा देवी के साथ अस्पताल के चिकित्सक उसे एंबुलेंस से लेकर वाराणसी स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रसूता पूनम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके साथ आए मुरारपुर स्थित निजी अस्पताल के के चिकित्सक फरार हो गये। परिजन महिला का शव लेकर मुरारपुर पहुंचे तो अस्पताल बंद था। इस पर परिवार के लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की जानकारी होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई डॉक्टर और कर्मचारी नहीं मिला, इसलिए अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। वहीं, कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने लिखित पत्र देकर आपसी समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed