फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of elderly raw alcohol , drink for compensation

कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत, मुआवजे के लिए जाम

Sun, 25 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 25 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Death of elderly raw alcohol , drink for compensation
कच्ची शराब से बीमार चौधरी बिंद (50) की भी उपचार के दौरान शनिवार की भोर में मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने  शराब की बिक्री रोकने और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए सुबह आठ बजे बबुरी-मुगलसराय मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर गिरीश कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 कच्ची शराब पीने से नदेसर गांव के जवाहिर बिंद (35) की बुधवार को मौत हो गई थी। जवाहिर के साथ ही चौधरी बिंद ने भी शराब पी थी। चौधरी की निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान शनिवार की भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने शव को चकिया-मुगलसराय मार्ग पर नियामताबाद नहर के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर लगभग दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर प्रमोद कुमार यादव ने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस दिनों में हुई चार मौतों के बाद भी प्रशासन कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हुआ है।


कहा कि लगातार क्ष्ाेत्र में शराब बनाई जा रही है लेकिन पुलिस ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास न कर उन्हें बढ़ावा देने में लगी है।           -संबंधित खबरें पेज सात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed