फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death of a worker from falling tower

टावर गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 11 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 11 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Death of a worker from falling tower
कोतवाली क्षेत्र के भभौरा गांव के पास अहरौरा से आ रही विद्युत लाइन का तार
विज्ञापन
खींचने के दौरान रविवार की शाम पांच बजे विद्युत टावर गिर गया।

इससे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से चकिया संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई।


चकिया में विद्युत वितरण केंद्र के लिए अहरौरा से लाइन खींचने का काम अरावली कंपनी ने ले रखा है। इस कंपनी के मजदूर शाम पांच बजे भभौरा गांव के पास  टावर पर चढ़ कर ट्रैक्टर के सहारे तार खींच रहे थे। इसी दौरान तार टाइट होते ही टावर खेत में गिर गया। इससे टावर पर चढ़े मजदूर भी नीचे गिर गए।

जिनमें मेहनारूल हक (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नूर आलम (19), आलम साई(21), एसके राना(19), रसूल (22) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये सभी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिले के इंगलिश बाजार नौघड़िया गांव के निवासी हैं। टावर गिरने से इलाके में खलबली मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने टावर हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला और चारों घायलों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।


यहां डाक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी कंपनी का कोई अधिकारी कर्मचारियों का हाल चाल लेने नहीं पहुंचा। इसको लेकर मजदूरों में गुस्सा रहा।

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक कुशहर सौरभ वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
इस दौरान काम कर रहे मजदूर अब्दुल कादिर ने बताया कि टावर का फाउंडेशन गलत सर्वे के आधार पर बनाया गया था। इसके कारण तार के खिंचाव से टावर झटके से गिर गया।

अरावली कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत मजदूर लीडर एसके सहरुल ने बताया कि पूर्व में ही टावर बन गया था और देख देख के अभाव में चोर टावर के पार्ट्स को चुरा चुके थे। कार्य आरंभ होने पर खोले गए लोहे के इंगल     लगाए गए। टावर पर कार्य करते समय टावर हिलने की सूचना  मजदूरों ने गैंग के अधिकारियों को दी थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed