{"_id":"60b7c1b88ebc3ee47e61fc0c","slug":"dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-track-in-suspicious-condition-chandauli-news-vns5927005103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
कंदवा धीना क्षेत्र के बहोरा चंदेल रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में बुधवार की शाम पई गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के घर वालों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
पई गांव निवासी रामचंद्र बिंद का पुत्र सुनील बिंद (20) पूना में एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते दिनों वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। घर वालों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे वह कुछ बताए बिना कहीं चला गया। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर चिंतित घर वालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे घर वाले परेशान हो गए और दिन में करीब एक बजे कंदवा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने गए। दिन के तीन बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के किनारे झाड़ियों में पड़ा है। घर वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुनील मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। रोते-बिलखते परिजन शव को उठा कर घर ले आए। सूचना पाकर पुलिस भी मृतक के घर पहुंच गई। यहां घर वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। काफी जद्दोजहद के बाद घर वाले शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने थाने में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
रिपोर्ट- सुनील सिंह
संपादन- धनंजय
बाइट- 1567