{"_id":"65c669da98a3dfa1d70d666b","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-chandauli-news-c-189-1-svns1013-110162-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के मुड्डा गांव में शुक्रवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
भभुआ जिला के पलिया पहाड़ी निवासी केसरी माली 31 वर्ष अपनी पत्नी गुड़िया के साथ मुड्डा गांव में दो दिन से ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है वह गांव के गुड्डू के यहां झाडफूंक के लिए पत्नी संग आया था।शुक्रवार की शाम गांव के बाहर मार्ग के किनारे बैर के पेड़ पर पर मफलर के सहारे उसका शव झूलता हुआ मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गांव के गुड्डू और मृतक की पत्नी गुड़िया से पूछताछ कर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। सीओ सदर राजेश राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।