फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dead body of woman found in village siwan

सिवान में मिला महिला का शव,मचा हड़कंप

Thu, 24 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
dead body of woman found in village siwan
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के करनौल गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की सुबह महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना में मृतका की बेटियों ने अपने पिता पर ही मां की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी आपरेशन सुखराम भारती,सीओ रामवीर सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुुंच कर मौके से सैंपल एकत्र किए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना क्षेत्र के करनौल गांव निवासी रामभजन चौहान की पत्नी गीता देवी (45) बुधवार की शाम खेत में घास काटने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी गीता घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उनकी बेटी अराधना और अनुराधा ने मां की खोजबीन शुरू कर दी। बावजूद इसके उनकी मां कहीं भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह होने बेटियों ने पिता से मां के बारे में पूछा तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर कर दी। इसके बाद मां को खोजते हुए दोनों बेटियां जब खेत पहुंच तो वहां उसका शव देखकर उनके होश उड़ गये। शव के शरीर पर लाठी डंडे के निशान पड़े हुए थे। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस दौरान लड़कियों ने पिता पर ही मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने कहा कि गांव के सिवान में महिला का शव मिला। बेटियों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट - रामाशीष विश्वकर्मा
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed