{"_id":"613e39a48ebc3ec77609d51b","slug":"dead-body-of-jaunpur-youth-found-landed-in-pond-chandauli-news-vns611216656","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराया मिला जौनपुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराया मिला जौनपुर के युवक का शव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना अंतर्गत के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप रेलवे के तालाब में शनिवार की शाम स्नान करते समय एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह लोग तालाब की तरफ गए तो युवक का उतराया हुआ शव दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान जौनपुर के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत गोसाईपुर निवासी विवेक यादव (35) पुत्र रामययन के रूप में हुई। सूचना पाकर परिवारीजन भी थाने पर पहुंच गए।
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे बसे नसीरपुर पट्टन गांव से सटा रेलवे का तालाब है। यहां काफी संख्या में लोग बाहर से आकर रेलवे यार्ड में मजदूरी करते हैं। यही नहीं तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों पर भी मजदूरी करने के लिए दूर से आकर लोग बसे हैं। शनिवार की शाम एक युवक तालाब में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। यह देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को सुबह छह बजे गांव के लोग तालाब के किनारे गए तो युवक का शव उतराया मिला। यह खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पहचान की। बताया कि विवेक यहां पर एक टैंकर पर खलासी का काम करता था। पुलिस ने युवक के परिवारीजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाने पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि विवेक अपने पिता रामनरायन यादव का इकलौता पुत्र था। वह अपनी पत्नी और एक पुत्री और दो पुत्रों के साथ रहता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।