फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of girl missing for four days found in well, stir

Chandauli News: चार दिनों से लापता छात्रा का कुएं में मिला शव, मचा हड़कंप

Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl missing for four days found in well, stir
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा निधि यादव (13) घर से पिछले चार दिनों से लापता थी। शनिवार की सुबह गांव के सिवान में स्थित कुएं में उसका शव उतराया मिला। छात्रा का शव कुएं में मिलने की जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह, सीओ राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुएं से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

छित्तमपुर गांव के दीपक यादव की पुत्री निधि गांव के स्वामी विवेकानंद ज्ञानदीप टेकापुर स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। बुधवार की सुबह घर पर खाना बनाने के बाद स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। गांव सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन के बाद छात्रा का पता नहीं चलने पर कोतवाली में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। शनिवार की सुबह गांव की एक महिला सिवान में स्थित कुएं में उतराया शव देखकर शोर मचाने लगी। उसके शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार छात्रा कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। छात्रा का शव देख माता लक्ष्मीना देवी सहित भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed