{"_id":"60975f1ddc926e734419b6dd","slug":"dead-body-found-of-missing-child-boy-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लापता बच्चे का शव दूसरे दिन खेत में मिलने से सनसनी, नाक से निकल रहा खून, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लापता बच्चे का शव दूसरे दिन खेत में मिलने से सनसनी, नाक से निकल रहा खून, हत्या की आशंका
Sun, 09 May 2021 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 09:33 AM IST
सार
किशोर की लाश चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढी अहलादपुर में मिली है। शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
बच्चे की लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर की लाश सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढी अहलादपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर खेत मे रविवार की सुबह मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मैढी अहलादपुर ग्राम निवासी भीम साहनी का(12) वर्ष का बेटा आशू शनिवार की शाम से ही घर से गायब था। परिजनों ने बहुत तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बच्चे का शव खेत में मिलने की सूचना पर घर के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे की नाक से खून व गले में चोट के निशान था। जिसे खींचकर वहां लाया गया था।
विज्ञापन
इसकी सूचना सैयदराजा थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंचे सैयदराजा थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि एक बच्चे का शव मिला है। जिसके नाक से खून निकलने और लाश फूली हुई दिख रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।