{"_id":"60b1cbe98ebc3e03f66eebc7","slug":"dead-body-found-in-canal-of-tent-dealer-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शव मिलने से सनसनी: घर से निकले व्यवसायी की दूसरे दिन नहर में मिली लाश, मासूम बच्चा और पत्नी हो रही बेसुध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शव मिलने से सनसनी: घर से निकले व्यवसायी की दूसरे दिन नहर में मिली लाश, मासूम बच्चा और पत्नी हो रही बेसुध
Sat, 29 May 2021 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 10:44 AM IST
सार
विजय शुक्रवार सुबह घर से 11 बजे निकला था। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तो लाश नहर में देख के पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक टेंट व्यवसायी का नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर ग्रामीण और मौके पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस भी सूचना के बाद पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव के नहर में शनिवार की सुबह टेंट व्यवसाई विजय राजभर(32) का शव मिला है। विजय शुक्रवार सुबह घर से 11 बजे निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने शाम और रात तक काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। थक हारकर परिजन सो गए और सुबह होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तो लाश नहर में देख के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के तीन भाई और हैं। बड़ा भाई दिनेश, रमेश, विजय और डब्बल राजभर है। दूधनाथ राजभर का पुत्र विजय राजभर बहुत सरल स्वभाव का व्यक्ति था। घटना के बाद पत्नी लीलावती और पुत्र सचिन(8) पिता की शव को देखकर दहाड़ मार कर रो रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा है।