फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DDU Saharsa Parcel Special train will run till May 15

अब 15 मई तक चलेगी डीडीयू सहरसा पार्सल स्पेशल ट्रेन

Sat, 02 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
DDU Saharsa Parcel Special train will run till May 15
रेलवे से जुड़ी खबरों की फाइल--
विज्ञापन

01. पार्सल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। आवश्यक वस्तुुुओं की आपूर्ति के लिए रेलवे की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय और सहरसा के बीच चल रही विशेष पार्सल ट्रेन अब 15 मई तक चलेगी। नौ अप्रैल से चलाई जा रही यह ट्रेन वर्तमान में तीन मई तक चलाया जाना था लेकिन मांग को देखते हुए परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया कि कोविड-19 की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए आम लोगों को आवश्यकता की चीजों की कोई कमी नहीं हो इसके लिए कई पार्सल स्पेशल ट्रेनों का का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और सहरसा के बीच एक जोड़ी पार्सल पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके परिचालन की अवधि को बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया गया है। पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00302 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सहरसा पार्सल स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 09.30 बजे खुलकर बक्सर, आरा, दानापुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया रूकते हुए शाम छह बजे सहरसा पहुंचती है ।
विज्ञापन

इनसेट-
1496 पैकेट पार्सल की हुई ढुलाई
पीडीडीयू नगर। देश में लागू लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों का परिचालन बंद है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। यही नहीं रेलवे पार्सल स्पेशल ट्रेन भी संचालित कर रहा है। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सहरसा के बीच चलाई जा रही पार्सल स्पेशल ट्रेन से 28 अप्रैल तक 1496 पैकेट पार्सल की ढुलाई की गई है। इसे स्थानीय स्टेशन पर 24252 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

02. लॉक डाउन में जारी है मालगाड़ियों का परिचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण से हुए लॉक डाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके ऐसी परिस्थतियों में भी रेलवे मालगाड़ियों एवं पार्सल ट्रेनों को चलाकर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति लगातार कर रहा है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आम नागरिकों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। वहीं इस अवधि में परिचालन, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार विभाग,नियंत्रण कक्षों आदि स्थानों में काम करने वाले रेल कर्मचारी अपने कार्यों का निष्ठा एवं लगन से काम कर रहे हैं। मालगाड़ियों के परिचालन में एक मई को बिजली संयंत्रों को बिजली उत्पादन के लिए कोयला के 17 मालगाड़ी रेक तथा मालगाड़ियों के 25 खाली रेकों का परिचालन मंडल से कराया गया।

जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन को बढ़या गया है। इस अवधि में कोई भी यात्री ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस बीच रेलवे असहायों को लगातार भोजन कराने में जुटा है। शनिवार को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की ओर से तैयार भोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. और गया जं.के पास 900 जरूरतमंद लोगों में वतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed