फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DCM-truck driver killed in collision

डीसीएम-ट्रक की टक्कर में चालक की जान गई

Sun, 26 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sun, 26 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
DCM-truck driver killed in collision
सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप शनिवार को नेशनल हाइवे पर ट्रक को ओवरटेक करने में एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक व खलासी गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डीसीएम चालक की मौत हो गई और खलासी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
औरेया जिला के फफूंद  गांव निवासी चालक दीपू (28) अपने भाई अनिल (25) डीसीएम पर दफ्ती लादकर बिहार जा रहा था। दीपू झांसी गांव के समीप आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा, तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे डीसीएम का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और उसमें बैठे चालक दीपू व खलासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। उपचार के दौरान दीपू की मौत हो गई, अनिल को वाराणसी रेफर कर दिया। बताते है कि मृतक दीपू अनिल का सगा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed