फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daughters' talent to be showcased at the Pragati Mela.

Chandauli News: प्रगति मेले में दिखेगा बेटियों का हुनर

Sun, 04 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Daughters' talent to be showcased at the Pragati Mela.
पीडीडीयू नगर। छात्राओं की रचनात्मकता को मंच देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्तूबर को पीएमश्री विद्यालयों में बाल उत्सव और प्रगति मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हुनर हाट, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें छात्राएं अपना हुनर दिखाएंगी। इसके अलावा स्टॉल लगाकर छात्राओं और महिला अभिभावकों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालयों में बाल उत्सव और प्रगति मेले की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समिति को दी गई है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे विज्ञान, गणित, कहानी लेखन और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में दिए जाएंगे, जिससे पौधों के लिए पेड़ बैंक, स्वच्छता किट और जागरूकता सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


कोट-----
पीएमश्री विद्यालयों में बाल उत्सव और प्रगति मेले निगरानी की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कार्यक्रमों की प्रगति पर नजर रखेंगे। -सचिन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed